भारत के महान शहीद 11
### 52. भारत के महान शहीद
| नाम | संबंधित घटनाएँ | सजा |
|---|---|---|
| **खुदीराम बोस** | 1908 ई. में सेशन जज किंग्सफोर्ड की गाड़ी पर बम फेंकने के कारण वेणी रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार हुए। | 11 अगस्त, 1908 ई. को फाँसी दे दी गई। |
| **राजेन्द्र लाहिड़ी** | दक्षिणेश्वर बम काण्ड तथा काकोरी डाक गाड़ी डकैती काण्ड के सिलसिले में गिरफ्तार हुये। | 17 दिसम्बर, 1927 ई. को गोण्डा की जेल में इन्हें फाँसी दे दी गई। |
| **राम प्रसाद बिस्मिल** | मैनपुरी षड्यंत्र एवं काकोरी कांड का योजनाकार, इसी कांड में बंदी बनाया गया। | 19 दिसम्बर, 1927 को गोरखपुर जेल में फाँसी दे दी गई। |
| **अशफ़ाकउल्ला खाँ** | 19 अगस्त, 1925 ई. को काकोरी डाकगाड़ी डकैती केस के अभियोग में बंदी बनाया गया। | 19 दिसम्बर, 1927 ई. को फैजाबाद जेल में फाँसी दे दी गई। |
| **उधम सिंह** | 13 मार्च, 1940 ई. को सर माइकल-ओ-डायर को कैक्सटन हॉल, लंदन में गोली मारने के कारण गिरफ्तार हुए। | 31 जुलाई, 1940 ई. को पेंटनविले जेल में फाँसी दे दी गई। |
| **भगत सिंह** | सांडर्स की हत्या तथा 8 अप्रैल, 1929 ई. को केन्द्रीय विधान सभा (जो आज लोकसभा है) में बम फेंकने के सिलसिले में गिरफ्तारी। | सांडर्स की हत्या के केस में मौत की सजा हुई तथा 23 मार्च, 1931 ई. को फाँसी पर चढ़कर शहीद हो गये। |
| **सुखदेव** | सांडर्स की हत्या के केस में मौत की सजा हुई। 15 अप्रैल, 1929 ई. को गिरफ्तार हुए। | 23 मार्च, 1931 ई. को भगत सिंह के साथ फाँसी दे दी गई। |
| **राजगुरु** | 17 दिसम्बर, 1928 ई. को सांडर्स की हत्या में भाग लेने के कारण 30 दिसम्बर, 1929 ई. को पूना में एक मोटर गैराज में गिरफ्तार हुए। | 23 मार्च, 1931 ई. को केन्द्रीय जेल लाहौर में भगत सिंह और सुखदेव के साथ फाँसी दे दी गई। |
| **बटुकेश्वर दत्त** | भगत सिंह के साथ केन्द्रीय असेम्बली में बम फेंकने के आरोप में गिरफ्तार हुए। | इन्हें आजीवन कारावास का दंड मिला। |
| **चन्द्रशेखर आजाद** | काकोरी डाकगाड़ी डकैती केस के मुख्य अभियुक्त व अंग्रेजी सरकार ने इन्हें जिन्दा या मुर्दा पकड़ने के लिए तीस हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की। | 27 फरवरी, 1931 ई. को अल्फेड पार्क (इलाहाबाद) में शहीद हुए। |
| **मास्टर अमीचन्द** | दिल्ली षड्यंत्र के प्रमुख क्रान्तिकारी अमीचन्द फरवरी, 1914 ई. वायसराय लॉर्ड हार्डिंग की हत्या करने के आरोप में बन्दी बनाये गये। | 8 मई, 1915 ई. को चार साथियों के साथ इन्हें फाँसी दे दी गई। |
| **अवध बिहारी बोस** | दिल्ली षड्यंत्र केस एवं लाहौर बम काण्ड के आरोप में फरवरी, 1914 ई. में इन्हें बन्दी बनाया गया। | 8 मई, 1915 ई. को फाँसी दे दी गई। |
| **दामोदर चापेकर** | 22 जून, 1897 ई. को प्लेग कमिश्नर रैण्ड और लेफ्टिनेंट एयर्स्ट की हत्या के सिलसिले में अपने भाइयों के साथ गिरफ्तार हुए। | 18 अप्रैल, 1898 ई. को फाँसी के तख्ते पर चढ़ कर शहीद हो गये। इनके भाई बालकृष्ण चापेकर को 12 मई, 1899 ई. तथा वासुदेव चापेकर को 8 मई, 1899 ई. को फाँसी पर लटका दिया गया। |
> **नोट:** रैण्ड एवं एयर्स्ट की हत्या यूरोपियों की प्रथम राजनैतिक हत्या थी।
>
| नाम | संबंधित घटनाएँ | सजा |
|---|---|---|
| **मदन लाल ढींगरा** | 1 जुलाई, 1909 ई. में कर्नल विलियम कर्जन वाइली (इंडिया ऑफिस राजनीतिक सहायक) की हत्या करने के कारण गिरफ्तार हुए। | 16 अगस्त, 1909 ई. को इन्हें फाँसी पर चढ़ा दिया गया। |
| **वासुदेव बलवंत फड़के** | एक सशस्त्र सेना बनाकर ब्रिटिश सरकार का विरोध करने के कारण 21 जुलाई, 1879 ई. को गिरफ्तार हुए। | कालापानी की सजा के सिलसिले में अदन में आमरण अनशन करके 17 फरवरी, 1883 ई. को प्राण त्याग दिये। |
| **करतार सिंह सराबा** | गदर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता तथा लाहौर सैनिक षड्यंत्र के नेता की हैसियत से गिरफ्तार किये गये। | 16 नवम्बर, 1915 ई. को फाँसी के तख्ते पर झूलते हुए शहीद हो गये। |
| **अनन्त कान्हरे** | नासिक के जैक्सन हत्याकाण्ड के प्रमुख अभियुक्त होने के कारण बंदी बनाये गये। | 19 अप्रैल, 1910 ई. को इन्हें फाँसी दे दी गई। |
| **विष्णु गणेश पिंगल** | 23 मार्च, 1915 को विस्फोटक बमों के साथ गिरफ्तार कर लिए गए। | 17 नवम्बर, 1915 ई. को इन्हें फाँसी दे दी गई। |
| **सूर्यसेन (मास्टर दा)** | 18 अप्रैल, 1930 ई. में चटगाँव स्थित ब्रिटिश शस्त्रागार पर आक्रमण में भाग लेने के कारण गिरफ्तार हुए। | 12 जनवरी, 1934 ई. को इन्हें फाँसी पर लटका दिया गया। |
| **हरकिशन** | 23 दिसम्बर, 1930 ई. को पंजाब के गवर्नर पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुए। | 9 जून, 1931 ई. को इन्हें फाँसी दे दी गई। |
| **शांति घोष एवं सुनीति चौधरी** | दिसम्बर 1931 को त्रिपुरा के कलेक्टर सी.जी.बी. स्टिवेन को उसके बंगले पर गोली मारी। | 27 फरवरी 1932 को आजीवन काले पानी की सजा दी गई। |
| **बीणा दास** | 6 फरवरी, 1932 को उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अंग्रेज क्रिकेट कप्तान और बंगाल के गवर्नर स्टेनली जैक्सन की हत्या का प्रयास किया। | नौ वर्ष की कठोर कारावास की सजा। |
| **ब्रजकिशोर चक्रवर्ती** | मिदनापुर के जिला मजिस्ट्रेट बर्ज पर गोली चलाने के आरोप में 2 सितम्बर, 1933 ई. को गिरफ्तार कर लिये गये। | 26 अक्टूबर, 1934 ई. को फाँसी पर इन्हें लटका दिया गया। |
| **असित भट्टाचार्य** | 13 मार्च, 1933 को हबीबगंज में हुई डाक डकैती तथा हत्या के अन्य मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये। | 2 जुलाई, 1934 ई. को सिलहट जेल में इन्हें फाँसी दे दी गई। |
| **जगन्नाथ शिन्दे** | शोलापुर थाने पर हुए हमले का अभियोग लगाकर इन्हें बन्दी बनाया गया। | 12 जनवरी, 1931 ई. में इन्हें फाँसी दे दी गई। |
| **लाला लाजपत राय** | साइमन कमीशन का विरोध करने पर पुलिस के द्वारा पाश्विक लाठी प्रहारों के शिकार हुए। | लाठी प्रहार के कारण 17 नवम्बर, 1928 ई. को उनका देहांत हो गया। |
| नाम | संबंधित घटनाएँ | सजा |
|---|---|---|
| **कुशाल कोंवर** | 9 अक्टूबर, 1942 ई. को ब्रिटिश सैनिक गाड़ी को पटरी से उतारने के संदेह में गिरफ्तार हुए। | 16 जून, 1943 ई. को इन्हें फाँसी दे दी गई। |
| **सुभाषचन्द्र बोस** | 21 अक्टूबर, 1943 को सिंगापुर में आजाद भारत के अस्थायी सरकार की स्थापना की घोषणा की तथा जापानी सेना की सहायता से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पर अधिकार करते हुए, 1944 ई. में भारतीय सीमा के इम्फाल क्षेत्र में प्रवेश किया। | 18 अगस्त, 1945 ई. को वायुयान दुर्घटना में इनकी मृत्यु हो गई। परन्तु इस दुर्घटना को अभी तक प्रमाणिक नहीं माना गया है। |
### 53. भारतीय प्रेस का विकास
| क्र. | समाचार/पत्रिका पत्र | संस्थापक | वर्ष | स्थान | विशेष बिन्दु |
|---|---|---|---|---|---|
| 1. | बंगाल गजट | जेम्स ऑगस्टस हिक्की | 1780 | कलकत्ता | भारत का प्रथम साप्ताहिक अंग्रेजी समाचार-पत्र |
| 2. | इंडिया गजट | हेनरी लुई विवियन डेरोजियो | 1787 | कलकत्ता | — |
| 3. | मद्रास कुरियर | रिचर्ड जॉनसन | 1784 | मद्रास | मद्रास से प्रकाशित प्रथम समाचार-पत्र |
| 4. | बॉम्बे हेराल्ड/बॉम्बे गजट | विलियम एशबर्नर | 1789/91 | बंबई | बंबई (मुम्बई) से प्रकाशित प्रथम समाचार पत्र |
| 5. | दिग्दर्शन | जॉन क्लार्क मार्शमैन | 1818 | कलकत्ता | प्रथम बांग्ला मासिक |
| 6. | समाचार-दर्पण | विलियम कैरी | 1818 | कलकत्ता | प्रथम बांग्ला साप्ताहिक समाचार पत्र |
| 7. | मिरात-उल-अखबार | राजा राममोहन राय | 1822 | कलकत्ता | प्रथम फारसी पत्रिका |
| 8. | जाम-ए-जहाँनुमा | एक अंग्रेजी फर्म | 1822 | कलकत्ता | उर्दू में प्रथम समाचार पत्र |
| 9. | बंगदूत | राममोहन राय, द्वारकानाथ टैगोर एवं अन्य | 1822 | कलकत्ता | चार भाषाओं : अंग्रेजी, बांग्ला, हिन्दी एवं फारसी में साप्ताहिक |
| 10. | उदन्त मार्तण्ड | जुगल किशोर सुकुल | 1826 | कलकत्ता | हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र। इसका प्रकाशन एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था। |
| 11. | मुंबई समाचार | फरदुन्जी मार्जवान | 1822 | बंबई | गुजराती में प्रथम समाचार-पत्र, अंग्रेजी में भी प्रकाशित |
| 12. | बॉम्बे टाइम्स | — | 1838 | बंबई | 1861 ई. में यह 'टाइम्स ऑफ इंडिया' बना |
| 13. | रस्त गोफ्तार | दादाभाई नौरोजी | 1851 | बंबई | एक गुजराती पाक्षिक |
| 14. | हिन्दू पैट्रियट | गिरीशचन्द्र घोष (बाद में हरिश्चन्द्र मुखर्जी इसके मालिक एवं संपादक बने) | 1853 | कलकत्ता | — |
| 15. | सोम प्रकाश | द्वारकानाथ विद्याभूषण | 1858 | कलकत्ता | प्रथम बांग्ला समाचार-पत्र जो राजनीति से जुड़ा |
| 16. | इंडियन मिरर | द्वारकानाथ टैगोर | 1862 | कलकत्ता | — |
| 17. | बंगाली | गिरिशचंद्र घोष | 1862 | कलकत्ता | — |
| 18. | नेशनल पेपर | द्वारकानाथ टैगोर | 1865 | कलकत्ता | — |
| 19. | मद्रास मेल | — | 1868 | मद्रास | भारत में प्रथम सांध्य समाचार-पत्र |
| 20. | अमृत बाजार पत्रिका | शिशिर कुमार घोष | 1868 | कलकत्ता | बांग्ला समाचार-पत्र |
| 21. | बंग-दर्शन | बंकिमचन्द्र चटर्जी | 1873 | कलकत्ता | एक बांग्ला मासिक |
| 22. | स्टेट्समैन | रॉबर्ट नाइट | 1875 | कलकत्ता | भारतीय प्रेस द्वारा बेयर्ड ऑफ इंडिया कहे जाते थे। |
| 23. | हिन्दू | जी. एस. अय्यर एवं वीराघवाचारी | 1878 | मद्रास | — |
| 24. | ट्रिब्यून | दयाल सिंह मजीठिया | 1881 | लाहौर | — |
| 25. | केसरी एवं मराठा | बाल गंगाधर तिलक | 1881 | बंबई | केसरी-मराठा दैनिक; मराठा-अंग्रेजी साप्ताहिक |
| 26. | स्वदेश मित्रम् | जी. एस. अय्यर | — | मद्रास | — |
| 27. | लीडर | मदन मोहन मालवीय | 1909 | इलाहाबाद | यह एक अंग्रेजी समाचार पत्र था |
| 28. | सुधारक | गोपाल गणेश आगरकर | 1888 | पुणे | मराठी भाषा में |
1. **बंगाल गजट** ने गवर्नर-जनरल उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों और कम्पनी के कर्मचारियों के दोषों को बहुत स्पष्ट रूप से प्रकाशित करना प्रारंभ किया जिसके कारण 1782 ई. में इस समाचार-पत्र को बंद करा दिया गया।
2. बांग्ला समाचार-पत्र के रूप में शुरू, लेकिन **वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट** से बचने के लिए 1878 में अंग्रेजी समाचार-पत्र बन गया।
3. तिलक के संपादक बनने के पूर्व अगरकर तथा केलकर द्वारा *केसरी* एवं *मराठा* का संपादन किया जाता था।
4. गोपाल गणेश आगरकर महाराष्ट्र के समाज सुधारक थे, वे मराठी के प्रसिद्ध समाचार पत्र *केसरी* के प्रथम मतभेद के कारण उन्होंने केसरी का सम्पादकत्व छोड़कर *सुधारक* नामक पत्रिका का प्रकाशन किया। आगरकर, विष्णु कृष्ण चिपलूणकर तथा तिलक डेक्कन एजुकेशन सोसायटी के संस्थापक सदस्य थे। वह फर्ग्यूसन कॉलेज के सह-संस्थापक थे तथा फर्ग्यूसन कॉलेज के प्रथम प्रधानाचार्य थे।
* **भारत में सर्वप्रथम प्रेस की स्थापना 1550 में पुर्तगालियों ने की और 1557 में गोवा के ईसाई पादरियों के द्वारा प्रथम पुस्तक प्रकाशित की गयी।**
* **1883 में सुरेंद्रनाथ बनर्जी देश के ऐसे प्रथम पत्रकार बने जिन्हें कारावास की सजा दी गई।**
* **नोट:** पुर्तगालियों ने वर्ष 1550 में और ईस्ट इण्डिया कंपनी ने 1684 में भारत में प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत की।
### 54. कांग्रेस अधिवेशन : कब और कहां
*(पृष्ठ के ऊपरी भाग में 1885-1947 तक के कांग्रेस अधिवेशनों के स्थानों को दर्शाने वाला भारत का एक मानचित्र दिया गया है।)*
| अधिवेशन | वर्ष | स्थान | अध्यक्ष | विशेष |
|---|---|---|---|---|
| **पहला** | 1885 | बंबई | व्योमेशचन्द्र बनर्जी | 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया |
| **दूसरा** | 1886 | कलकत्ता | दादाभाई नौरोजी | — |
| **तीसरा** | 1887 | मद्रास | बदरुद्दीन तैयबजी | प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष |
| **चौथा** | 1888 | इलाहाबाद | जॉर्ज यूल | प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष |
| **पांचवां** | 1889 | वंबई | सर विलियम वेडरबर्न | — |
| **छठा** | 1890 | कलकत्ता | सर फिरोजशाह मेहता | — |
| **सातवां** | 1891 | नागपुर | पी. आनंद चार्लू | — |
| **आठवां** | 1892 | इलाहाबाद | व्योमेशचंद्र बनर्जी | — |
| **नौवां** | 1893 | लाहौर | दादाभाई नौरोजी | — |
| **दसवां** | 1894 | मद्रास | अल्फ्रेड वेब | वेब ब्रिटिश संसद के एक आयरिश सदस्य |
| **ग्यारहवां** | 1895 | पूना | सुरेन्द्रनाथ बनर्जी | — |
| **बारहवां** | 1896 | कलकत्ता | रहीमतुल्ला सयानी | पहली बार 'वंदे मातरम्' गाया गया |
| **तेरहवां** | 1897 | अमरावती | सी. शंकरन नायर | — |
| **चौदहवां** | 1898 | मद्रास | आनंदमोहन दास | — |
| **पंद्रहवां** | 1899 | लखनऊ | रमेशचंद्र दत्त | — |
| **सोलहवां** | 1900 | लाहौर | एन.जी. चंद्रावरकर | — |
| **सत्रहवां** | 1901 | कलकत्ता | दिनशा इदुलजी वाचा | — |
| **अठारहवां** | 1902 | अहमदाबाद | सुरेन्द्रनाथ बनर्जी | — |
| **उन्नीसवां** | 1903 | मद्रास | लालमोहन घोष | — |
| **बीसवां** | 1904 | वंबई | सर हेनरी कॉटन | — |
| **इक्कीसवां** | 1905 | बनारस | गोपालकृष्ण गोखले | स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन का अनुमोदन |
| **बाईसवां**^1 | 1906 | कलकत्ता | दादाभाई नौरोजी | पहली बार 'स्वराज' शब्द का प्रयोग |
| **तेईसवां**^2 | 1907 | सूरत | डॉ. रासबिहारी घोष | कांग्रेस का प्रथम विभाजन |
| **तेईसवां** | 1908 | मद्रास | डॉ. रासबिहारी घोष | कांग्रेस संविधान का निर्माण |
| **चौबीसवां** | 1909 | लाहौर | पं. मदनमोहन मालवीय | — |
| **पच्चीसवां** | 1910 | इलाहाबाद | विलियम वेडरबर्न | — |
| **छब्बीसवां** | 1911 | कलकत्ता | पं. बिशननारायण धर | पहली बार जन गण मन गाया गया |
| **सत्ताइसवां** | 1912 | बांकीपुर | आर.एन. माधोलकर | — |
| **अट्ठाइसवां** | 1913 | करांची | नवाब सैयद मो. बहादुर | — |
| **उनतीसवां** | 1914 | मद्रास | भूपेन्द्रनाथ बसु | — |
| **तीसवां** | 1915 | बंबई | सर सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा | लॉर्ड वेलिंगटन ने भाग लिया |
| **इकतीसवां**^4 | 1916 | लखनऊ | अंबिकाचरण मजूमदार | मुस्लिम लीग से समझौता |
| **बत्तीसवां** | 1917 | कलकत्ता | श्रीमती एनी बेसेंट | प्रथम महिला अध्यक्ष |
| **विशेष**^5 | 1918 | बंबई | हसन इमाम | कांग्रेस का दूसरा विभाजन |
| **अधिवि.** | | | | |
| **तैंतीसवां** | 1918 | दिल्ली | पं. मदनमोहन मालवीय | — |
| **चौंतीसवां** | 1919 | अमृतसर | पं. मोतीलाल नेहरू | — |
| **विशेष अधिवि.** | 1920 | कलकत्ता | लाला लाजपत राय | कांग्रेस संविधान में परिवर्तन |
| **पैंतीसवां** | 1920 | नागपुर | सी.वि. राधवाचारियर | — |
| **छत्तीसवां** | 1921 | अहमदाबाद | हकीम अजमल खां | — |
| **सैंतीसवां** | 1922 | गया | देशबंधु चितरंजन दास | — |
| **अड़तीसवां** | 1923 | काकीनाडा | मौलाना मो. अली | — |
| **विशेष अधिवि.** | 1923 | दिल्ली | अबुल कलाम आजाद | सबसे युवा अध्यक्ष |
| **उनतालीसवां** | 1924 | बेलगाम | महात्मा गाँधी | — |
| **चालीसवां**^6 | 1925 | कानपुर | श्रीमती सरोजिनी नायडू | प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष |
| **इकतालीसवां** | 1926 | गुवाहाटी | एस. श्रीनिवास आयंगार | सदस्यों हेतु खादी वस्त्र अनिवार्य |
| **बयालीसवां** | 1927 | मद्रास | डॉ. एम.ए. अंसारी | पूर्ण स्वाधीनता की माँग |
| **तैंतालीसवां** | 1928 | कलकत्ता | पं. मोतीलाल नेहरू | — |
| **चवालीसवां** | 1929 | लाहौर | पं. जे. एल. नेहरू | पूर्ण स्वराज की माँग |
| **पैंतालीसवां**^7 | 1931 | करांची | सरदार वल्लभ भाई पटेल | मौलिक अधिकार का प्रस्ताव पारित |
| **छियालीसवां** | 1932 | दिल्ली | अमृत रणछोड़ दास सेठ | — |
| **सैंतालीसवां** | 1933 | कलकत्ता | श्रीमती नेल्ली सेनगुप्ता | — |
| **अड़तालीसवां** | 1934 | बंबई | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद | — |
| **उनचासवां** | 1936 | लखनऊ | पं. जे.एल. नेहरू | कांग्रेस पार्लियामेंट बोर्ड की स्थापना |
| **पचासवां** | 1937 | फैजपुर | पं. जवाहरलाल नेहरू | गांव में आयोजित प्रथम अधिवेशन |
| **इक्यावनवां**^8 | 1938 | हरिपुरा (गुजरात) | सुभाष चंद्र बोस | — |
| **बावनवां** | 1939 | त्रिपुरी | सुभाष चंद्र
बोस | — |
| **तिरपनवां** | 1940 | रामगढ़ | अ. कलाम आजाद | — |
| **चौवनवां** | 1946 | मेरठ | आचार्य जे. बी. कृपलानी | आजादी के समय अध्यक्ष |
| अधिवेशन | वर्ष | स्थान | अध्यक्ष | विशेष |
|---|---|---|---|---|
| **पचपनवां** | 1948 | जयपुर | बी. पट्टाभि सीतारामैया | — |
| **छप्पनवां** | 1950 | नासिक | पुरुषोत्तम दास टंडन | — |
1. **इस अधिवेशन में नरमपंथी एवं गरमपंथी में मतभेद उभरा।** नरमपंथी रास बिहारी घोष को एवं गरमपंथी लाला लाजपत राय को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहते थे। लेकिन अंत में दादाभाई नौरोजी को अध्यक्ष बनाया गया।
2. **1907 के इस अधिवेशन में 1906 के कलकत्ता अधिवेशन में पास कराए गए प्रस्तावों** स्वदेशी, बहिष्कार, राष्ट्रीय शिक्षा और स्वशासन को लेकर मतभेद हो गए जिसके कारण कांग्रेस का विभाजन हो गया तथा यह नरम दल और गरम दल में बँट गया। फलस्वरूप सूरत अधिवेशन की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी, इसलिए तेइसवें अधिवेशन को मद्रास में पुनः आयोजित किया गया।
3. **इस अधिवेशन में ह्यूम को कांग्रेस का पिता कहा गया।**
4. **मदन मोहन मालवीय ने लखनऊ समझौते का विरोध किया था** इसी अधिवेशन में मुस्लिम लीग की पृथक निर्वाचन के माँग को स्वीकार कर लिया गया।
5. **सर्वप्रथम मौलिक अधिकारों की माँग की गई।**
6. **इस अधिवेशन में हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में इस्तेमाल किया गया।**
7. **कराची अधिवेशन में गाँधी जी ने कहा था** गाँधी मर सकते हैं, परंतु गाँधीवाद हमेशा जिन्दा रहेगा।
8. **सुभाष चन्द्र बोस ने अपनी कार्यकारिणी के गठन के प्रश्न पर गाँधी जी से विवाद हो जाने के कारण त्याग पत्र दे दिया** तब राजेन्द्र प्रसाद को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
#### कांग्रेस अधिवेशन से संबंधित कुछ अन्य तथ्य
* **पहली बार महिलाओं ने कांग्रेस के 1889 के बंबई अधिवेशन में भाग लिया।**
* **प्रथम महिला जिसने कांग्रेस अधिवेशन को संबोधित किया—** कादम्बिनी गांगुली (कलकत्ता 1890)
* **कांग्रेस के अंग्रेज अध्यक्ष—**
1. जॉर्ज यूल (*इलाहाबाद 1888*)
2. विलियम वेडरबर्न (*बंबई, 1889*) एवं (*इलाहाबाद - 1910*)
3. अल्फ्रेड वेब (*मद्रास, 1894*)
4. हेनरी कॉटन (*बंबई, 1904*)
* **1935 में कांग्रेस का कोई अधिवेशन नहीं हुआ।**
* **डॉ राजेन्द्र प्रसाद 1947 में दिल्ली में हुई विशेष अधिवेशन के अध्यक्ष थे।**
### 55. ब्रिटिशकालीन आयोग/समितियाँ
| क्र. | आयोग | वर्ष | अध्यक्ष | गवर्नर-जनरल/वायसराय | उद्देश्य |
|---|---|---|---|---|---|
| 1. | इनाम आयोग | 1852 | इनाम | डलहौजी | भूमि संबंधी विवेचना |
| 2. | दुर्भिक्ष आयोग | 1880 | रिचर्ड स्ट्रेची | लिटन | अकाल निवारण हेतु विचार |
| 3. | हण्टर आयोग | 1882 | विलियम हण्टर | रिपन | शिक्षा का विकास |
| 4. | एचिनसन आयोग | 1886 | चार्ल्स एचिनसन | डफरिन | नागरिक सेवा में भारतीयों की संख्या में वृद्धि पर विचार |
| 5. | अफीम आयोग | 1893 | — | लेंसडाउन | अफीम सेवन को रोकने हेतु |
| 6. | हरशेल समिति | 1893 | हरशेल | लेंसडाउन | टंकसाल संबंधी सुझाव |
| 7. | दुर्भिक्ष आयोग | 1898 | जेम्स लायल | एल्गिन | प्रथम दुर्भिक्ष आयोग की रिपोर्ट पर विचार |
| 8. | दुर्भिक्ष आयोग | 1901 | एंथनी मेकडोनाल्ड | कर्जन | द्वितीय दुर्भिक्ष आयोग की रिपोर्ट पर सुझाव |
| 9. | सिंचाई आयोग | 1901 | वोल्विण स्कॉट | कर्जन | सिंचाई में सुधार हेतु वित्तीय विचार |
| 10. | विश्वविद्यालय आयोग | 1902 | थॉमस रैले | कर्जन | भारतीय वि. वि. पर की स्थिति पर विचार |
| 11. | फ्रेजर आयोग | 1902 | फ्रेजर | कर्जन | पुलिस की कार्य-पद्धति पर विचार |
| 12. | इसलिंगटन आयोग | 1912 | इसलिंगटन | हार्डिंग्ज | नागरिक सेवा में भारतीयों की हिस्सेदारी पर विचार |
| 13. | मेक्लेगन समिति | 1914 | मेक्लेगन | हार्डिंग्ज | सरकारी वित्तीय अवस्था से संबंधित सुझाव |
| 14. | कलकत्ता वि.वि. आयोग (सैडलर आयोग) | 1917 | माइकल सैडलर | चेम्सफोर्ड | कलकत्ता वि. वि. में दोषों की जाँच |
| 15. | भारतीय छंटनी समिति | 1923 | लॉर्ड इंचकैप | रीडिंग | शिक्षा संबंधी विचार हेतु |
| 16. | ली आयोग | 1924 | लॉर्ड ली | रीडिंग | लोक सेवा आयोग की गठन की अनुशंसा (*1926 में गठन*) |
| 17. | सेण्डहर्स्ट समिति | 1925 | एंड्रयू स्कीन | रीडिंग | भारतीय सेना का भारतीयकरण पर विचार |
| 18. | बटलर समिति | 1927 | हरकोर्ट बटलर | इरविन | देशी राज्यों व अंग्रेजी सरकार के संबंधों पर विचार |
| 19. | साइमन आयोग | 1927 | जॉन साइमन | इरविन | 1919 ई. के अधिनियम की समीक्षा हेतु |
| 20. | लिनलिथगो आयोग | 1928 | लिनलिथगो | इरविन | कृषि संबंधी समस्याओं पर विचार |
| 21. | ह्विटले आयोग | 1928 | जे. एच. ह्विटले | इरविन | श्रमिकों की स्थिति पर विचार |
| 22. | लिण्डसे आयोग | 1929 | लिण्डसे | इरविन | भारत में मिशनरी शिक्षा के विकास हेतु |
| 23. | भारतीय वैधानिक आयोग | 1929 | फिलिप हर्टोग | इरविन | शिक्षा की स्थिति की समीक्षा करने हेतु |
| 24. | सप्रू समिति | 1934 | तेज बहादुर सप्रू | विलिंगटन | बेरोजगारी की समस्या की समीक्षा हेतु |
| क्र. | आयोग | वर्ष | अध्यक्ष | गवर्नर-जनरल/वायसराय | उद्देश्य |
|---|---|---|---|---|---|
| 25. | भारतीय परिसीमन समिति | 1935 | लौरी हेमण्ड | विलिंगटन | निर्वाचन क्षेत्रों की अवस्था हेतु |
| 26. | राष्ट्रीय योजना समिति | 1938 | जवाहरलाल नेहरू | लिनलिथगो | आर्थिक योजना |
| 27. | क्रिप्स आयोग | 1942 | स्टेफोर्ड क्रिप्स | लिनलिथगो | भारत के राजनीतिक गतिरोध दूर करने हेतु |
| 28. | कैबिनेट आयोग | 1946 | पैथिक लॉरेन्स | वेवल | भारतीयों को सत्ता हस्तान्तरित करने पर विचार हेतु |
| 29. | दुर्भिक्ष जाँच आयोग | 1943 | सर चार्ल्स वुड | वेवल | बंगाल के अकाल के कारणों पर विचार हेतु |
| 30. | सार्जण्ट आयोग | 1944 | जॉन सार्जण्ट | वेवल | शिक्षा के विकास हेतु |
### 56. उपाधि, प्राप्तकर्ता एवं दाता
| उपाधि | प्राप्तकर्ता | दाता |
|---|---|---|
| गुरुदेव | रवीन्द्रनाथ टैगोर | महात्मा गाँधी |
| महात्मा | महात्मा गाँधी | रवीन्द्र नाथ टैगोर |
| नेताजी | सुभाष चन्द्र बोस | एडोल्फ हिटलर |
| सरदार | वल्लभ भाई पटेल | बारदोली की महिलाएँ |
| देशरत्न/अजातशत्रु | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद | महात्मा गाँधी |
| कायदे आजम | मोहम्मद अली जिन्ना | महात्मा गाँधी |
| देशनायक | सुभाष चन्द्र बोस | रवीन्द्र नाथ टैगोर |
| विवेकानंद | स्वामी विवेकानंद | महाराजा खेतड़ी |
| राष्ट्रपिता | महात्मा गाँधी | सुभाष चन्द्र बोस |
| राजा | राजा राममोहन राय | अकबर द्वितीय |
### 57. भारत की ऐतिहासिक लड़ाइयाँ
| प्रमुख युद्ध | वर्ष | परिणाम |
|---|---|---|
| तराइन का प्रथम युद्ध | 1191 ई. | पृथ्वीराज ने मुहम्मद गोरी को हराया। |
| तराइन का द्वितीय युद्ध | 1192 ई. | मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज को हराया। |
| चन्दावार का युद्ध | 1194 ई. | मुहम्मद गोरी ने जयचन्द को हराया। |
| पानीपत की पहली लड़ाई | 1526 ई. | बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया। |
| खानवा का युद्ध | 1527 ई. | बाबर ने राणा साँगा को हराया। |
| चंदेरी का युद्ध | 1528 ई. | बाबर ने मेदिनीराय को हराया। |
| घाघरा का युद्ध | 1529 ई. | बाबर ने अफगानों को हराया। |
| चौसा का युद्ध | 1539 ई. | शेरशाह ने हुमायूँ को हराया। |
| कन्नौज का युद्ध | 1540 ई. | शेरशाह ने हुमायूँ को हराया। |
| पानीपत की दूसरी लड़ाई | 1556 ई. | अकबर ने हेमू को हराया। |
| तालीकोट का युद्ध | 1565 ई. | विजयनगर साम्राज्य का पतन। |
| हल्दीघाटी का युद्ध | 1576 ई. | अकबर ने महाराणा प्रताप को हराया। |
| कोलाचेल की लड़ाई | 1741 ई. | त्रावणकोर के राजा मार्तण्ड वर्मा ने डच ईस्ट इंडिया कंपनी को हराया। |
| प्लासी का युद्ध | 1757 ई. | अंग्रेजों ने सिराज़ुद्दौला को हराया। |
| वांडीवाश का युद्ध | 1760 ई. | फ्रांसीसियों की पराजय। |
| पानीपत की तीसरी लड़ाई | 1761 ई. | अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया। |
| बक्सर का युद्ध | 1764 ई. | अंग्रेजों ने मीरकासिम को हराया। |
| रुहेला का युद्ध | 1774 ई. | — |
| खुर्दा का युद्ध | 1795 ई. | निजाम की पराजय। |
| प्रथम स्वतंत्रता संग्राम | 1857 ई. | — |
| भारत चीन युद्ध | 1962 ई. | — |
| प्रथम भारत-पाक युद्ध | 1965 ई. | — |
| द्वितीय भारत-पाक युद्ध | 1971 ई. | — |
> **नोट:** प्रथम विश्वयुद्ध 1914-18 में व द्वितीय विश्वयुद्ध 1939-45 में हुआ।
>
### 58. प्रमुख राजवंश, संस्थापक तथा राजधानी
| क्र. | राजवंश | संस्थापक | राजधानी |
|---|---|---|---|
| 1. | हर्यक वंश | बिम्बिसार | राजगृह |
| 2. | शिशुनाग वंश | शिशुनाग | वैशाली |
| 3. | नंद वंश | महापद्मनंद | पाटलिपुत्र |
| 4. | मौर्य वंश | चन्द्रगुप्त | पाटलिपुत्र |
| 5. | शुंग वंश | पुष्यमित्र शुंग | पाटलिपुत्र |
| 6. | कण्व वंश | वासुदेव | पाटलिपुत्र |
| 7. | सातवाहन | सिमुक | प्रतिष्ठान |
| 8. | कुषाण वंश | कुजुल कडफिसेस | पुरुषपुर |
| 9. | गुप्त वंश | श्रीगुप्त | पाटलिपुत्र |
| 10. | वाकाटक वंश | विन्ध्यशक्ति | — |
| 11. | हूण वंश | तोरमाण | स्यालोकोट |
| 12. | वर्धन वंश | पुष्यभूति | थानेश्वर/कन्नौज |
| 13. | पांड्य वंश | नेडियोन | मदुरै |
| 14. | चोल वंश | विजयालय | तंजौर |
| 15. | पल्लव वंश | सिंह वर्मन चतुर्थ | काँचीपुरम |
| 16. | राष्ट्रकूट | दन्तिदुर्ग | मान्यखेट |
| 17. | चालुक्य (कल्याणी) | तैलप-II | मान्यखेट/कल्याण |
| 18. | चालुक्य (बादामी) | जयसिंह प्रथम | वातापी |
| 19. | चालुक्य (वेंगी) | विष्णुवर्धन | वेंगी |
| 20. | होयसल वंश | विष्णुवर्धन | द्वार समुद्र |
| 21. | यादव वंश | भिल्लम-V | देवगिरि |
| 22. | कदम्य वंश | मयूर शर्मन | वनवासी |
| 23. | काकतीय वंश | बीटा प्रथम | अंमकोण्ड |
| 24. | गंग वंश | बज्रहस्त पंचम | कुवलाल व तलकाड |
| 25. | पाल वंश | गोपाल | मुंगेर |
| 26. | सेन वंश | सामंत सेन | लखनौती |
| 27. | कार्कोट वंश | दुर्लभ वर्धन | — |
| 28. | उत्पल वंश | अवन्ति वर्मन | — |
| 29. | लोहार वंश | संग्राम राज | — |
| 30. | वर्मन वंश (कामरूप) | पुष्यवर्मन | प्राग्ज्योतिषपुर |
| 31. | गुर्जर प्रतिहार | नागभट्ट प्रथम | कन्नौज |
| 32. | गहड़वाल वंश | चन्द्रदेव | कन्नौज |
| 33. | चौहान वंश | वासुदेव | अजमेर |
| 34. | परमार वंश | उपेन्द्र | धारा नगरी |
| 35. | चंदेल वंश | नन्नुक | खजुराहो/महोबा |
| 36. | सोलंकी वंश | मूलराज | अनिलवाड़ |
| 37. | कलचुरी वंश | कोक्कल | त्रिपुरी |
| 38. | गुलाम वंश | कुतुबुद्दीन ऐबक | दिल्ली |
| क्र. | राजवंश | संस्थापक | राजधानी |
|---|---|---|---|
| 39. | खिलजी वंश | जलालुद्दीन खिलजी | दिल्ली |
| 40. | तुगलक वंश | गयासुद्दीन तुगलक | दिल्ली |
| 41. | सैयद वंश | खिज़्र खाँ | दिल्ली |
| 42. | लोदी वंश | बहलोल लोदी | दिल्ली |
| 43. | संगम वंश | हरिहर एवं बुक्का | विजयनगर |
| 44. | सालुव वंश | नरसिंह | विजयनगर |
| 45. | तुलुव वंश | वीर नरसिंह | विजयनगर |
| 46. | आरवीडू वंश | तिरुमल | पेनुकोंडा |
| 47. | बहमनी वंश | हसन गंगू | गुलबर्गा (बीदर) |
| 48. | आदिलशाही वंश | आदिलशाह | बीजापुर |
| 49. | निजामशाही | मलिक अहमद | अहमदनगर |
| 50. | इमादशाही | फतेहुल्ला इमादशाह | बरार |
| 51. | कुतुबशाही वंश | कुली कुतुबशाह | गोलकुंडा |
| 52. | बरीदशाही | अमीरअली बरीद | बीदर |
| 53. | शर्की वंश | मलिक सरवर | जौनपुर |
| 54. | मुगल वंश | बाबर | दिल्ली/आगरा |
| 55. | भोंसले वंश | शिवाजी | रायगढ़ |
| 56. | हैदराबाद के स्वतंत्र राज्य | निजाम-उल-मुल्क | हैदराबाद |
### 59. सामाजिक सुधार अधिनियम
| क्र. | अधिनियम | गवर्नर जनरल | वर्ष | विषय |
|---|---|---|---|---|
| 1. | शिशुवध प्रतिबंध | जॉन शोर / वेलेजली | 1798-1805 | शिशु-हत्या पर प्रतिबंध |
| 2. | सती प्रथा प्रतिबंध | लॉर्ड विलियम बेंटिक | 1829 | सती-प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध |
| 3. | दास प्रथा पर प्रतिबंध | एल०नबरो | 1843 | 1833 के चार्टर अधिनियम द्वारा 1843 में दासता को प्रतिबंधित कर दिया गया। |
| 4. | हिन्दू विधवा पुनर्विवाह | लॉर्ड कैनिंग | 1856 | विधवा-विवाह की अनुमति |
| 5. | नेटिव मैरिज एक्ट | नार्थ ब्रुक | 1872 | अन्तर्जातीय विवाह |
| 6. | एज ऑफ कंसेंट एक्ट | लैंस डाउन | 1891 | लड़की के लिए विवाह की आयु 12 वर्ष निर्धारित |
| 7. | शारदा एक्ट | इरविन | 1930 | विवाह के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 14 वर्ष एवं लड़कों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित |
### 60. मुस्लिम सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन और संगठन
| क्र. | आन्दोलन | वर्ष | स्थान | संस्थापक |
|---|---|---|---|---|
| 1. | फ़र्ज़ी आंदोलन | 1819 | फरीदपुर बंगाल | हाजीशरीयतउल्ला और दादु मियाँ |
| 2. | तायूनी आंदोलन | 1839 | ढाका | करामत अली जौनपूरी |
| 3. | दार-उल-उलूम | 1867 | देवबंद सहारनपुर (उ.प्र.) | मोहम्मद कासिम, रशीद अहमद गंगोही |
| 4. | अलीगढ़ आन्दोलन | 1875 | अलीगढ़ | सर सैयद अहमद ख़ाँ |
| 5. | अहमादिया आन्दोलन | 1889-90 | फरीदकोट कादियान के मर्जा | गुलाम अहमद |
| 6. | नदवातल उलेमा | 1894-95 | लखनऊ | मौलाना शिबली नुमानी |
Comments
Post a Comment